- Books Name
- Hindi ki pathshala HIndi Course B Book
- Publication
- Hindi ki pathshala
- Course
- CBSE Class 9
- Subject
- Hindi
पाठ 9: श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द
श्रुतिसम/समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द की परिभाषा
ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में लगभग एक-से लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से भिन्न होते हैं, श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं। दूसरे शब्दों में- कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा-सा अन्तर होता है। वे बोलचाल में लगभग एक जैसे लगते हैं, परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती है। ऐसे शब्द ‘श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द’ कहलाते हैं ।
जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है।
घन= बादल
धन= दौलत
उदाहरण
शब्द- अर्थ
- अधम- नीच
- अधर्म- पाप
- अनाज- अन्न
- अन्य- दूसरा
- दिन– दिवस
- दीन- गरीब
- अवधि– समय
- अवधी- भाषा
- अंस– कंधा
- अंश- हिस्सा
- आदि- प्रारम्भ
- आदी- आदत